राहतगढ़। शासकीय स्नातक महाविद्यालय में अंतर्राष्टीय महिला दिवस पर महिला सशक्तिकरण सम्मेलन को लेकर संगोष्ठी का आयोजन किया गया कार्यक्रम के मुख्यातिथि नगर परिसद अध्यक्ष श्रीमती उमा तिवारी, सांसद प्रतिनिधी पप्पू तिवारी एवं अध्यक्षता प्राचार्य जीएस रोहित ने की।
संगोष्ठी के पूर्व अतिथियों ने मां सरस्वती की पूजा अर्चना कर कार्यक्रम की शुरूआत की साथ ही अतिथि एवं छात्र-छात्राओं ने मोमवत्ती जलाकर निर्भया को श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर श्रीमती तिवारी ने कहा कि महिलाओ को अपने अधिकारो के प्रति जागरूक लाने के लिए इसी प्रकार की कार्यशालाओं का होना अतिआवश्यक है। जिससे महिलाओ को कानूनी जानकारी का अधिक से अधिक लाभ मिलेगा।
संगोष्ठी को सांसद प्रतिनिधी पप्पू तिवारी, सिस्टर दिव्या, डॉ. स्मिता भायजी, डॉ.बीणा तिवारी, राजपूत सर, राय सर सहित प्राचार्य ने भी महिलाओ एवं छात्राओं को जागरूक करने के उपाय बताए इस अवसर पर श्रीमती रश्मि रावत, दीपक शिकारी, प्रयंक तिवारी, अनुराग चौरसिया, संदीप, राहुल जैन, अनिल कोष्टी सहित महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।
अपनी शक्ति को पहचानना है: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन
रहली। समाज को जाग्रत करना है, अपनी शक्ति को पहचानना है, नारी दुर्गा, शक्ति और चण्डी है, हमें बच्चों को अच्छे संस्कार देना है, सशक्त होना पड़ेगा ताकि हम पर कोई अत्याचार न कर सके। यह बात भाजपा की महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष लता वानखेडे ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जैन धर्मशाला में भाजपा महिला मोर्चा द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में कही। साथ ही आपके द्वारा महिला भू्रण हत्या न करना, दहेज न मांगना, स्त्री कर्तव्यों की रक्षा करना आदि की भी शपथ दिलाई। कार्यक्रम की शुरूआत मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन व माल्यार्पण कर की गई।
पूर्व भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष सुशील जैन ने कहा कि नारी नर की खान है। नारी प्रकृति का आदि स्वरुप है। आज की नारी अबला नहीं है। इस अवसर पर महिला मोर्चा सदस्या शशि तंवर, जमुना यादव सहित कई मोर्चा की महिलाएं व उपरजिस्टार वसुंधा पांडे, अधीक्षिका रीता मैकलिन व अन्य महिलाआें सहित कई स्कूली छात्राएं भी शामिल रहीं। वहीं पुरुष वर्ग में ईश्वर नायक, कमल रैकवार, भोलाराम कवीरपंथी सहित अन्य लोग भी शामिल रहे। संचालन मनोज पांडे आभार भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष डॉ. मनोज जैन ने माना।



कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें