खुरई। रविवार महाशिवरात्रि के दिन राजा हिमांचल की पुत्री पार्वती जी का शुभ विवाह भूतभवन कालों के महाकाल भगवान शंकर से होने जा रहा है। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी नगर में बड़े धूमधाम के साथ भूतेश्वर मंदिर मुक्तिधाम से भोले बमबम के जयकारों के साथ आदि देव के देव कैलाशपति की भव्य शाही बारात 10 मार्च 13 को दोपहर में निकाली जाएगी।
नगर व ग्रामीण श्रद्धालु बारातियों के रूप में रहेंगे। भोलेनाथ के गणों का आलम अलग ही रहेगा। डमरू, ढपला, रमतूला, नगाड़ा दुदुम्भी, शहनाई बैंड व अखाड़ों चाचड़ से सुसज्जित बारात सर्पों का सेहरा बांधे भूत-पलीत, गणों के साथ भूतेश्वर मंदिर से गढ़ौला नाका, टैगोर वार्ड चौराहा, महाकाली मंदिर,नंदीश्वर मंदिर, पुराने थाने से झंडा चौक, शहीद अरूण चौक से स्टेशन स्थित मंदिर होते हुए भूसा मंडी गढ़ौला नाका पहुंचेगी। बारातियों की वेशभूषा लोगों के मन को मोहेगी।
बहरूपिया दलदल घोड़ी, नंदी बाबा भूतप्रेत पिशाच, जोगनियों के नृत्य देखनें में नजारा अदभुत होगा। माता पार्वती भी अपनी मोहनी वधु की मुद्रा में सभी का मन मोह लेंगी। माताएं-बहिनें मेगचार के हिसाब से लोकपरंपरा की विवाह गारी मंगलाचार से सभी दर्शनार्थियों का मन मोह लेंगी। गिरजेश्वर पशु चिकित्सालय स्थित मंदिर व श्री देव बांके बिहारी तलैया मंदिर, डोहेला मंदिर घाट व नगर के सभी नाकों पर ओघड़दानी बाबा की विशेष श्रृंगार से पूजा-अर्चना की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। जनपद कार्यालय स्थित शिव मंदिर में सचिवों द्वारा व नंदीश्वर व ताम्रकार समाज के मंदिर में भी यजमानों द्वारा विशाल अभिषेक किया जाएगा।
शिव भक्त नगर के धर्मदूत आकाश परिहार ने बताया कि महादेव की शाही बारात आर्कषण का केन्द्र रहेगी। आकाश परिहार एवं भूतेश्वर मंदिर पंडित प्रेमनारायण तिवारी एवं भूतेश्वर मंदिर समिति ने सभी धर्मप्रेमी सज्जनों से भगवान शंकर की शाही बारात में आमंत्रित करने की अपील करते हुए बारात में पधारकर अपना मानव जीवन सफल बनाएं।
आज निकलेगी विशाल वाहन रैली
महाशिवरात्रि के पावन पर्व की पूर्व संध्या पर आज शनिवार के दिन आ रही महादेव की शाही बारात को लेकर विशाल भव्य वाहन रैली का आयोजन नगर के प्राचीन प्रसिद्ध भूतेश्वर धाम से दोपहर 1 बजे चार पहिया वाहनों द्वारा महारैली निकाली जाएगी। क्षेत्र के समस्त धर्म प्रेमी सज्जनों से विनम्र अपील है कि महादेव की शाही बारात को लेकर अपने-अपने चार पहिया वाहनों सहित शिवरात्रि की पूर्व संध्या पर भूतेश्वर धाम पधारकर वाहन रैली को सफल बनाएं। अपीलकर्ता राहुल चौधरी, अरविंद ठाकुर महूना, आकाश परिहार, भूपेन्द्र सिंह ठाकुर गोलू उरदौना, प्रशांत शुक्ला, सचिन असाटी, सौरभ राय, सौरभ नेमा, पुष्पेन्द्र ठाकुर रारौन, राजेश जैन सहित भूतेश्वर मंदिर समिति के सदस्यों ने शामिल होने की अपील की है।




कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें