बीना। एससीएसटी यूनियन ने गुलाबगंज स्टेशन पर हुई दुर्घटना को लेकर दोषियों पर एससीएसटी एक्ट के तहत कार्रवाई की मांग की एवं मुआवजा की बात कही। विगत दिनों गुलाबगंज स्टेशन पर हुई घटना को लेकर एससीएसटी यूनियन ने उस घटना की निंदा की ओर मंडल रेल प्रबंधक को यूनियन ने पत्र लिखा उसमें उल्लेख किया कि स्वर्गीय भगवादास ने रेल्वे संपत्ति की रक्षा करते हुए अपने प्राणों को गवा दिया।
जिसके चलते भगवानदास मर्णोउपरांत शहीद अवार्ड दिया जाए और इस घटना के जिम्मेदार लोगों पर एससीएसटी एक्ट धारा के तहत कार्रवाई हो और उसके परिवार को जल्द से जल्द आर्थिक सहायता मिले। यूनियन में शामिल दामोदर करोदिया, आरके गौतम, श्यामसिंह राय, वीरेन्द्र राव, शंकर लाल गौंड आदि शामिल हैं।



कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें