शनिवार, 22 दिसंबर 2012

जिले के 12 मजरा टोला पृथक राजस्व ग्राम घोषित

सागर। कलेक्टर योगेन्द्र शर्मा ने जिले की विभिन्न तहसील क्षेत्र अंतर्गत 12 मजरा टोलों को पृथक राजस्व ग्राम घोषित किया है । तदानुसार जिले की बण्डा और मालथौन तहसील अंतर्गत 3-3 मजरा टोलों को, केसली व राहतगढ़ के 2 मजरा टोला, गढ़ाकोटा तहसील का एक मजरा टोला और सागर तहसील के एक मजरा टोला को पृथक राजस्व ग्राम घोषित किया गया है।

अधीकृत जानकारी के अनुसार मालथौन तहसील अंतर्गत राजस्व ग्राम बांदरी के मजरा टोला क्वायला, ग्राम परसोन के पठारी और राजस्व ग्राम बरोदिया के मजरा टोला प्रेमपुरा को पृथक राजस्व ग्राम घोषित किया गया है। इसी तरह बण्डा तहसील में ग्राम चौकाभेड़ा के मजरा टोला डावलीखेडा, बूढ़ाखेरा के सिसगुंवा और ग्राम पाटन के नयाखेड़ा को । तहसील केसली में ग्राम नाहरमऊ के कुंडलपुर और बम्हौरी के नयागांव को । तहसील राहतगढ़ में ग्राम मेनवारा कला के लखनपुरा और ग्राम जलंधर के लक्ष्मनपुरा को । तहसील गढ़ाकोटा के राजस्व ग्राम टड़ा के सोजनावार तथा सागर तहसील अंतर्गत राजस्व ग्राम घाटमपुर के मजरा टोला अर्जना को पृथक राजस्व ग्राम घोषित किया गया है ।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...