सागर। मध्यप्रदेश सरकार द्वारा वृद्धजनों के सम्मान में प्रारंभ की गई मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना के तहत सागर जिले से 5 जनवरी को तीर्थ यात्री रामेश्वरम तीर्थ यात्रा के लिए भेजे जा रहे है । इस हेतु तीर्थ यात्रियों के चयन हेतु सागर में 26 दिसंबर को लाटरी निकाली जाएगी।
डिप्टी कलेक्टर भूपेन्द्र गोयल ने बताया कि शासन द्वारा सागर जिले को आबंटित निर्धारित कोटे से अधिक संख्या में आवेदन पत्र प्राप्त होने से तीर्थ यात्रियों का चयन, लाटरी प्रक्रिया द्वारा 26 दिसंबर को दोपहर 12 बजे एनआईसी (जिला विज्ञान सूचना केन्द्र) सागर में किया जाएगा।



कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें