बुधवार, 12 दिसंबर 2012

जबलपुर की बेटियों ने जमाई धाक

सागर।  राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता के पांचवे दिन 20-20 क्रिकेट स्पर्धा में हुए फाइनल मैच में जबलपुर की बेटियों ने उज्जैन को इकतरफा दस विकेट से पराजित कर खिताब हासिल कर लिया है। उज्जैन की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 70 रन बनाए।

जबलपुर की आफिया खान ने 24 गेंदों पर 40 रन बनाकर टीम को खिताब दिलाया। जबलपुर की नीता ने 9 गेंदों पर दस रन बनाए यह मैच पीटीसी ग्राउंड पर हुआ। टीए बटालियन मैदान पर बालक वर्ग के सेमीफाइन मैच में जबलपुर ने इंदौर को पराजित कर फाइनल में अपनी जगह बना ली है। जबलपुर न ेपहले बल्लेवाली करते हुए निर्धारित ओवरो में 134 रन बनाए। 

जबावी पारी में इंदौर की पूरी टीम मात्र 85 रन ही बना सकी। जबलपुर के आनंद, साकेत, प्रदीप ने दो-दो विकेट लिए जबकि सलमान खान ने 41 रन का योगदान दिया। खेल परिसर मैदान में बालक वर्ग के दूसरे सेमीफाइलन मैच में रीवा ने भोपाल को 23 रनों से शिकस्त देते हुए फाइनल में जगह बना ली है। रीवा के कार्तिक जगवानी ने 25, आशुतोष 21, अमरदीप ने 18 रन बनाए। रीवा के प्रिंस चंदेल ने चार, शिव मोहन और उमेश ने दो-दो विकेट लिए।

प्रतियोगिता संयोजक डॉ. महेन्द्र प्रताप तिवारी ने बताया कि प्रतियोगिता में 1236 खिलाड़ी उपस्थित हुए जिनमें से 6 खिलाड़ियों को बुखार सहित स्वास्थ्यगत समस्याएं आर्इं। जिन्हे तत्काल जिला चिकित्सालय में इलाज के लिए भेजा गया। समापन के उपरांत सभी दस संभागों के खिलाड़ी 13 दिसंबर को अपने गन्तव्य स्थानों के लिए रवाना होंगे।

फाइनल मुकाबले के साथ होगा समापन


20-20 क्रिकेट बालक फाइनल में रीवा का मुकाबला जबलपुर से खेल परिसर मैदान में सुबह 7.30 बजे से शुरु होगा। इस मुकाबले के बाद समापन समारोह का आयोजन नगर निगम स्टेडिम में सुबह 11 बजे किया जाएगा। मुख्य अतिथि कलेक्टर योगेन्द्र शर्मा होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक अभय सिंह करेंगे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...