खुरई। सोमवार के दिन ग्राम ऐचनवारा एवं बेचनवारा के तीन दर्जन से अधिक ग्रामीणों ने खुरई थाने में पहुंचकर लूटपाट कर मारपीट करने वाले एवं गांव में आतंक फैलाने वाले तीन व्यक्तियों के विरूद्ध आवेदन देकर शिकायत दर्ज कराई।
विगत 28 दिसंबर को संतोष पिता माखन निवासी ग्राम बेचनवारा ने आवेदन देकर शिकायत की थी कि अन्न्ू ठाकुर, शुद्धु एवं राजाभाई ठाकुर द्वारा रास्ता रोककर मोबाइल एवं जेब में रखे 8 हजार रुपए कट्टा लगाकर लूट लिए। ग्रामीणों में आए तुलसीराम तथा रामचरण एवं ऊधम पिता थोवन अहिरवार ने भी बताया कि गांव के पास नाले पर हम लोगों के साथ मारपीट कर झीना-झपटी की, वहीं ऐचनवारा के वीरसिंह पिता हल्कई के साथ भी इन आतंकियों ने हमला किया।
राहुल पिता प्रकाश अहिरवार के घर के बर्तन, साईकिल तथा 5 हजार रुपए छुड़ाने का आरोप राहुल ने भी इन आतंकियों पर लगाया है। वहीं छोटेलाल पिता बाबूलाल ऐचनवारा ने बताया कि पूर्व में ग्रामीणों द्वारा एवं मेरे द्वारा शिकायत आवेदन देने पर राजीनामा की बात इन आतंकियों ने की थी, परंतु राजीनामा न करने पर राजाभाई ठाकुर के पिता दुरगसिंह ने धमकी देते हुए रिपोर्ट वापिस करने की बात कही। बात न मानने पर गांव को बम से भी उड़ाने की भी बात की गई है। ग्रामीणों का कहना है कि विगत दो वर्षों से इन तीनों आतंकियों का आतंक दोनो ग्रामों में चल रहा है। अनेकों बार शिकायत होने के बाद भी इन पर कोई कार्यवाही नहीं हुई।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बीट प्रभारी एएसआई बीएल पटेल ने बताया कि थाना प्रभारी के मार्ग दर्शन में जो शिकायतें आई थी, उसकी जांच करने मैं स्वयं ऐचनवारा ग्राम गया था, वहां पर ग्रामीणों ने अन्न्ू के द्वारा आतंक फैलाने की बात सामने आई है। ग्राम के कुछ हरिजन परिवारों से इन तीनों आतंकियों का विगत दो वर्षों से पुरानी रंजिश को लेकर झगड़ा चल रहा है। इनकी नौंक-झौंक होती रहती है।
गांव में भी यह जानकारी मिली है कि कुछ समय पूर्व सीताराम ने गोली मारने की कोशिश की थी, लेकिन कट्टा नहीं चला था, जिस पुरानी रंजिश को लेकर ग्रामीणों तथा राजाभाई ठाकुर, अन्न्ूा एवं शुद्धु के बीच अधिकांश झगड़े होने की भी बात सामने आई है। मैंने राजाभाई के पिता को समझाईश देते हुए इन तीनों लोगों को खुरई थाने पेश करने की बात की है। राजाभाई के मामा का लड़का अन्न्ू कभी-कभार गांव में आकर उत्पात मचाने की बात ग्रामीणों द्वारा बताई गई है। जो तथ्य सामने आए हैं, उन्हीं के आधार पर सख्त कार्यवाही अतिशीघ्र की जाएगी।



कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें