सोमवार, 17 दिसंबर 2012

पहले दिन 5 मरीजों की 15 पोलियो करेक्टिव सर्जरी संपन्न

सागर। इम्पेक्ट इण्डिया के तत्वाधान में सागर रेल्वे स्टेशन पर उपलब्ध लाईफ लाईन एक्सप्रेस के माध्यम से सोमवार से पोलियो करेक्टिव सर्जरी और कटे-फटे होंठ के आपरेशन किए जाने का अभियान शुरू हो गया है। इसी कड़ी में पहले दिन 17 दिसंबर को पोलियो करेक्टिव सर्जरी से संबंधित पांच मरीजों के 15 आपरेशन डॉ. आलोक अग्रवाल ने संपन्न किए।

इसी तरह कटे-फटे होंठ वाले 4 मरीजों के आपरेशन भी डॉ. गुंजन दुबे ने संपन्न किए। चिकित्सा विशेषज्ञों ने लाईफ लाईन एक्सप्रेस में कल 18 दिसंबर को आपरेशन के लिए मरीजों की स्क्रिीनिंग कर चिन्हित कर लिया है । इसी क्रम में पोलियो करेक्टिव सर्जरी के लिए 18 मरीजों को चिंहांकित किया गया है और कटे-फटे होंठ के आपरेशन हेतु 9 मरीज चिन्हांकित किए गए है जिनके कल आपरेशन होंगे । इन चिन्हांकित मरीजों के आपरेशन संबंधी पूर्व तैयारियां कर ली गई है और उन्हें रेलवे अस्पताल में भर्ती कर लिया गया है।

जन अभियान परिषद के उपाध्यक्ष संभागीय दौरे पर


सागर। 
मप्र जन अभियान के उपाध्यक्ष प्रदीप पाण्डेय 18 से 23 दिसंबर तक संभाग के प्रवास पर रहेंगे । वे 18 दिसंबर को कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में शासकीय अधिकारियों तथा स्वैच्छिक संगठनों के साथ आयोजित संभागीय समन्वय बैठक में उपस्थित रहेंगे। आप 19 दिसंबर को सागर जिले में, 20 दिसंबर को टीकमगढ़, 21 दिसंबर को दमोह, 22 दिसंबर को पन्ना तथा 23 दिसंबर को छतरपुर जिले का दौरा करेंगे । इस दौरान वे परिषद की प्रस्फुटन, नवांकुर तथा सृजन योजनाओं से जुड़ी गतिविधियों तथा कार्यो का अवलोकन एवं समीक्षा करेंगे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...