शुक्रवार, 28 दिसंबर 2012

ट्रेन से कटकर युवक की मौत

सागर। शुक्रवार को नरयावली थाना अंतर्गत 21 नंबर गेट के पास एक युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। नरयावली थाना में मर्ग कायम किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार दोपहर करीब ढेड़ बजे मोटरसाइकिल पर सबार एक युवक की 21 नंबर गेट के पास टेÑन से कटने से मौत हो गई। प्रारंभिक जानकारी में पुलिस को मोटरसाइकिल के आधार पर मालूम चला कि गाड़ी तहसीली की है। 

पूछताछ में पता चला कि मृतक युवक शरण यादव है। पुलिस को अंदेशा है कि युवक ने आत्महत्या की है। क्योंकि गाड़ी गेट के बीचों बीच लॉक खड़ी थी। उसकी चाबी मृतक की कमर में पाई गई। फिलहाल नरयावली थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में लिया है। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...