सागर। नगर निगम द्वारा छात्रों में खेलों के प्रति जागरूकता लाने एवं उनकी प्रति जागरूकता लाने एवं उनकी प्रतिभा को उभारने तथा खेलों के लिए उचित मंच प्रदान करने के लिए 6 से 13 जनवरी तक आयोजित किए जा रहे खेल महोत्सव आयोजन की बैठक नगर निगम स्टेडियम में महापौर श्रीमती अनीता हरप्रसाद अहिरवार, निगमाध्यक्ष पं. विनोद तिवारी, नेता प्रतिपक्ष चक्रेश सिंघई, पार्षदों समस्त खेल प्रशिक्षक, प्राचार्य, जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, के अधिकारी आयुक्त सूर्यभान सिंह, की उपस्थिति में बैठक आयोजित की गई।
बैठक में खेल महोत्सव के संयोजक राज बहादुर सिंह ने इस वर्ष आयोजित खेलों की जानकारी देते हुए कहा कि नगर निगम खेल महोत्सव में 17 खेलों का आयोजन होगा। जिसमें खो-खो बालक/बालिका वर्ग, कबड्डी बालक बालिका वर्ग, व्हालीबाल बालक/बालिका/ओपन वर्ग, फुटबाल बालक, बास्केटबाल बालक बालिका, हेंडबाल बालक/बालिका, बेडमिंटन बालक/ बालिका 16 वर्ष से कम एवं 16 वर्ष से अधिक स्कूल का छात्र होना आवश्यक है, बास्केटबाल ओपन, पुरूष/ महिला सिंगल्स एवं डब्लस, 40 वर्ष से उपर वेटरनस पुरूष डब्लस, शतरंज बालक बालिका जूनियर सीनियर, जूडो बालक बालिका, कराते बालक बालिका, एथलेटिक्स, 100, 200, 400, 800, 1500 मीटर, 400ग4, 100ग4, हाई जंप, लांग जंप, गोला फेंक तवा फेंक जेव्हलिन जूनियर/सीनियर, डान्स बालक बालिका एकल एवं ग्रुप डान्स जूनियर/ सीनियर, अखाड़ा प्रदर्शन ओपन, साईकिलिंग आेंपन, की प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री तेनीवार ने रस्साकसी एवं मुन्ना यादव ने ओपन फुटबाल को सीनियर एवं जूनियर एवं क्रास कंट्री एवं रस्सरकसी, को खेल महोत्सव में शामिल करने का सुझााव दिया। जिला प्रशसन की ओर से अतिरिक्त कलेक्टर श्री जाटव, ने कहा कि आयोजन का प्रयास अच्छा है। पिछले वर्ष की अपेक्षा इस वर्ष आयोजन और अच्छा है। पिछले वर्ष की अपेक्षा इस वर्ष आयोजन और अच्छा हो इसका प्रयास करें।
आयुक्त एसबी सिंह ने कहा कि खेल महोत्सव के शुभारंभ में अवसर पर फलेग को पं. मोतीलाल स्कूल से स्टेडियम तक मार्चपास्ट का आयोजन होगा। आयोजन स्थल पर जिला हास्पिटल की ओर से एम्बूलेंस उपलब्ध रहेगी। आयोजन में जो कतियां होंगी उसे बीच बीच में सुधारा जाएगा। डा.महेन्द्र प्रताप तिवार ने आयोजन को और अधिक प्रभावी व आर्कषक बनाने के लिए सुझाव दिए। साथ ही जिला खेल अधिकारी, संजय दादर ने भी महत्वपूर्ण सुझाव दिए।
बैठक में पार्षद लक्ष्मी ठाकुर, नरेश यादव, राज बहादुर सिंह, अ.नईम खान, याकृति जड़िया, नीरज जैन गोलू, लक्ष्मण सिंह, दीपेन्द्र दुबे, राजेश केशरवानी, सतीश जैन, धर्मेन्द्र खटीक, महेन्द्र जैन, संजय दुबे, सुनील सेन सहित समस्त स्कूलों के प्राचार्य एवं खेल प्रशिक्षक उपस्थित थे।



कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें