मंगलवार, 1 जनवरी 2013

साईकिल सवार दो व्यक्तियों को स्कार्पियों ने उड़ाया

खुरई। रविवार की दरमियानी रात 10 बजे के लगभग बोकल माता मढ़िया सिलौधा के पास स्कार्पियो के चालक ने लापरवाही एवं तेज गति से वाहन चलाकर साईकिल पर सवार दो व्यक्तियों को जोरदार टक्कर मार दी।  

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रार्थी हुकुमलाल गौर पिता स्व.नंदराम गौर उम्र 55 वर्ष की सूचना पर घायल साईकिल सवार अशोक साहू की घटना स्थल पर मौंत हो गई, वहीं दूसरा साईकिल सवार रनवीर यादव को 108 एंबूलैंस से सागर जिला चिकित्सालय रिफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी भी मौंत हो गई।  पुलिस ने स्कार्पियो क्रमांक एमपी 15 बीए 0295 के चालक के विरूद्ध धारा 304ए, 279, 337 आईपीसी  134, 187 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत मामला दर्ज कर प्रकरण में लिया। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...