बुधवार, 19 दिसंबर 2012

आज निकाला जाएगा विशाल रोड -शो

सागर। 22 दिसंबर शनिवार को खेल परिसर के बाजूवाले मैदान में प्रसिद्ध भजन गायक विनोद अग्रवाल की विशाल भजन संध्या का आयोजन किया जा रहा है। भजन संध्या के उपलक्ष्य में गुरुवार को विशाल रोड शो सुबह 11 बजे मकरोनियां स्थित दिशा मोबाइल से प्रारंभ होकर नगर के विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण करेगी।

जिसमें मकरोनियां, सिविल लाइंस, गोपालगंज, गौरमूर्ति तीनबत्ती, विजय टाकीज, मोतीनगर, बड़ा बाजार फिर गौर मूर्ति से होती हुए गुजराती बाजार, भगवानगंज चौक, सदर बाजार से आयोजन स्थल खेल परिसर के बाजू वाले मैदान में रैली का समापन होगा।

उल्लेखनीय है कि विश्व विख्यात भजन गायक विनोद अग्रवाल के सानिध्य में आयोजित होने वाला यह आयोजन भजन प्रेमी नागरिकों के लिए पूर्णत: नि:शुल्क है। आयोजन के पांचवे वर्ष में विराट व्यवस्था की जा रही है। जिसमें 40 हजार माताओं बहनों बच्चों बुजुर्गों एवं साधु संतों को बैठने की व्यवस्था ठंड से बचाव के लिए बड़े पंडाल की व्यवस्था की जा रही है। 

पंडाल में चार बड़ी स्क्रीन लगाई जा रही जिससे कि दूर बैठे श्रोताओं को सीधा प्रसारण देखने में कोई परेशानी न हो। भजन संध्या में शामिल होने के लिए प्रदेश के दूर दराज क्षेत्र से भजन प्रेमी नागरिक भी भजन संध्या में उपस्थित होंगे। श्री बांके बिहारी प्रीत मंडल नगर के सभी धर्मपे्रमी गणमान्य नागरिकों से 20 को आयोजित होने वाले रोड शो एवं 22 दिसंबर को भजन संध्या को सफल बनाने की अपील की है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...