सागर। कलेक्टर योगेन्द्र शर्मा ने जिले में छात्रावासी व्यवस्था में लापरवाही बरतने वाले एक छात्रावास अधीक्षक श्यामलाल अहिरवार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
कलेक्टर द्वारा जारी निलम्बन आदेश में उल्लेख किया गया है कि श्यामलाल अहिरवार अधीक्षक उच्च श्रेणी शिक्षक शासकीय अनुसूचित जाति पोस्ट मैट्रिक बालक छात्रावास सिरोंजा जिला सागर द्वारा छात्रावासी व्यवस्था में अत्याधिक लापरवाही बरतना, हफ्ते में एक दो बार ही छात्रावास जाना, छात्रावास में गंदगी पाया जाना एवं अनुविभागीय अधिकारी के निरीक्षण के समय अनुपस्थित पाए जाने के फलस्वरूप दायित्वों के प्रति लापरवाही प्रमाणित होती है।
अत: श्री अहिरवार अधीक्षक को मप्र सिविल सेवा आचरण अधिनियम 1965 के नियम 3 के विरूद्ध आचरण माना जाकर तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाकर उनका अधीक्षक अनुसूचित जाति छात्रावास सिरोंजा का प्रभार रमेश कुमार साहू अधीक्षक शासकीय अनुसूचित जनजाति छात्रावास सिरोंजा को सौपने वावत आदेशित किया जाता है। निलंबन काल में श्री अहिरवार का मुख्यालय कार्यालय प्राचार्य नवीन कन्या आदर्श आश्रम बड़तुमा रहेगा ।



कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें