सागर। कलेक्टर की जनसुनवाई में विगत दिवस रविकांत अहिरवार नामक फर्जी डिग्रीधारी डॉक्टर ने आवेदन देकर सागर होम्योपेथिक मेडीकल कालेज से बीएचएमएस डिग्री कोर्स पास कर अपना चिकित्सा पंजीयन आवेदन मप्र होम्योपैथिक चिकित्सा परिषद भोपाल में किया था।
जो सागर होम्योपैथिक मेडीकल कालेज की मान्यता न होने पर निरस्त कर दिया है की शिकायत की थी। इस पर होम्योपैथिक मेडीकल कालेज प्राचार्य ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से कहा है कि यह कालेज चिकित्सा शिक्षा विभाग, आयुष विभाग, केन्द्रीय होम्योपैथिक परिषद नई दिल्ली से मान्यता प्राप्त व डॉ. हरीसिंह गौर केन्द्रीय विश्वविद्यालय से संबद्ध है।
प्राचार्य ने बताया कि रविकांत अहिरवार नाम के किसी भी व्यक्ति को कालेज में प्रवेश नहीं दिया गया और न ही विश्वविद्यालय से डिग्री जारी हुई है। उन्होंने बताया कि रजिस्टार होम्योपैथिक परिषद ने बताया कि इस नाम के व्यक्ति ने पंजीयन के लिए आवेदन नहीं किया है।
ऐसा प्रतीत होता है कि फर्जी तरीके से मेडीकल कालेज का नकली प्रमाण पत्र व विवि की नकली डिग्री बनाकर फर्जी तरीके से डॉक्टर बनने की कोशिश की है। सागर होम्योपैथिक मेडीकल कालेज के प्रबंधन ने कलेक्टर एसपी, एसडीएम एवं थाना केंट में रविकांत को फर्जी तरीके से डिग्री प्राप्त करने को लेकर कार्रवाई किए जाने की शिकायत की है।



कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें