गुरुवार, 13 दिसंबर 2012

अधिकारियों को डिजीटल सिग्नेचर बनवाने के निर्देश

सागर।  प्रदेश सरकार द्वारा लागू लोक सेवा के प्रदाय की गारन्टी अधिनियम के अंतर्गत अधिनियम के क्रियान्वयन हेतु पदाभिहीत, प्रथम अपीलीय, द्वितीय अपीलीय अधिकारियों और उनके सहायक अधिकारियों के डिजीटल सिग्नेचर बनवाने के निर्देश दिए गए है । इसी क्रम में कलेक्टर योगेन्द्र शर्मा ने ऐसे अधिकारियों जिन्होंने अभी तक डिजीटल सिग्नेचर नहीं बनवाए उन्हें अविलम्ब संबंधित एजेन्सी से संपर्क कर डिजीटल सिग्नेचर बनवाने ताकीद किया है ।

उल्लेखनीय है कि प्रमुख सचिव मप्र शासन लोक सेवा प्रबंधन विभाग मंत्रालय भोपाल द्वारा जिले के समस्त पदाभिहित, प्रथम अपीलीय, द्वितीय अपीलीय अधिकारियों एवं उनके सहायक अधिकारियों के डिजीटल सिग्नेचर आमंत्रित कम्पनियों की सेवा शर्तो के परीक्षण उपरांत सेडमेप भोपाल से डिजीटल सिग्नेचर बनवाने हेतु निर्देशित किया गया था।

लेकिन अभी तक अधिकांश अधिकारी कर्मचारियों द्वारा उपरोक्त कार्रवाई न करते हुए अपने डिजीटल सिग्नेचर नहीं बनवाए है। जिससे कि डिजीटल सिग्नेचर्स के अभाव में उपरोक्त अधिकारी लोक सेवाओं के प्रदाय की लोक सेवा केन्द्रों के माध्यम से कार्रवाई करने में समर्थ नहीं होगे तथा यह सेवा प्रदाय का कार्यबाधित होगा ।

इसी क्रम में कलेक्टर ने जिले के समस्त अधिकारी-कर्मचारियों को पुन: निर्देशित किया है कि वह अविलंब उपरोक्त एजेंसी के माध्यम से उद्यमिता विकास केन्द्र सागर पुलिस लाईन्स के सामने स्थित कार्यालय में प्रबंधक डॉ. एसएस बघेल से संपर्क कर डिजीटल सिग्नेचर्स बनवाकर जिला प्रबंधक लोक सेवा प्रबंधन कार्यालय सागर को लिखित रूप से सूचित करने ताकीद किया है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...