बुधवार, 19 दिसंबर 2012

जन समस्याओं को लेकर धरना प्रदर्शन

सागर। ग्राम बम्होरी रेंगुआ तथा आसपास के गांव की जन समस्याओं को लेकर सर्वदलीय जनांदोलन द्वारा धरना का आयोजन किया गया।  सर्व प्रथम माहात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। आयोजन समिति अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण सोनकिया, सिंटू कटारे, सचिन घोषी, संजय बिजोलिया ने अतिथियों का स्वागत किया।

संबोधित करते हुए रघु ठाकुर ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार जब नर्मदा का पानी इंदौर भोपाल, उज्जैन ला सकती है तो राजघाट का पानी बम्होरी रेगुआ का क्यों नहीं ला सकती। सरकार आंदोलन के लिए अपी बुनियादी सुविधाओं के लिए संघर्ष कने के लिए लाचार न करे अन्यथा जनता स्वयं अपनी ताकत से संघर्ष की नई भूमिका तैयार करेगी। 

धरना प्रदर्श में पूर्व मंत्री विठ्ठल भाई पटेल, रघु ठाकुर, पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी, रेखा चौधरी तथा कांग्रेस कमेटी सागर के पूर्व अध्यक्ष ब्रजकिशोर रूसिया आदि उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...