सोमवार, 24 दिसंबर 2012

भूरिया के सामने हंगामा करने वालों को नोटिस जारी

सागर। कांग्रेस के प्रदेशअध्यक्ष कांतिलाल भूरिया के सामने हंगामा करने वाले चार नेताओं को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। सनद रहे कि पिछले दिनों महासम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा करने आए कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कांतिलाल भूरिया के सामने कांग्रेसियों ने जमकर बवाल काटा।

बाद में इस मामले में संदेह व्यक्त किया गया कि कुछ लोगों ने योजनाबद्ध तरीके से ऐसा किया है। इन्हीं आरोपों के चलते प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने सागर के चार नेताओं को कारण बताओ नोटिस जारी किए हैं।

विस्तृत खबर हमारे भोपाल एडीशन में। पढ़ने के लिए कृपया यहां क्लिक करें

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...