भोपाल। प्रदेश कांग्रेस के संगठन प्रभारी महासचिव रवि जोशी ने बताया है कि म.प्र. विधान सभा के उपाध्यक्ष हरवंशसिंह कल 25 दिसम्बर, मंगलवार को दोपहर 1 बजे सागर पहुंचेंगे और कांग्रेस द्वारा 27 दिसम्बर, गुरूवार को सुबह 11 बजे सागर में आयोजित संभाग स्तरीय महासम्मेलन के संबंध में शहर एवं जिला कांग्रेस पदाधिकारियों की बैठक लेंगे।
श्री सिंह अगले दिन 26 दिसम्बर, बुधवार को सागर संभाग के कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर महासम्मेलन को सफल बनाने के संबंध में चर्चा करेंगे। वे 27 दिसम्बर, गुरूवार को सुबह 11 बजे सागर में होने वाले संभागीय महासम्मेलन में शामिल होंगे।



कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें