राहतगढ़। खेल एवं युवक कल्याण विभाग राज्य शासन के माध्यम से एक दिवसीय खण्ड स्तरीय
पायगा खेल प्रतियोगिता का आयोजन एक्सीलेन्स स्कूल प्रांगण में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एसडीएम एसके अग्रवाल एवं अतिथियों ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम की शुरूआत की।

इस मौके पर श्री अग्रवाल ने कहा कि विद्यार्थी प्रतियोगिताओं में भाग लेकर प्रतिभाशाली बनकर आगें बढ़े जिससे अपने नगर एवं प्रदेश का नाम गौरांवित हो साथ ही ऐसे खेलों में भाग लेकर अपना सपना साकर करें। पायका खेल के माध्यम से ब्लाक क्षेत्र से आए छात्र छात्राओं ने कबड्डी, खोखो, वालीवाल, एथलेटिक्स सहित गोल एवं चकरी फेक आदि खेलों में भाग लिया प्रतियोगिता सम्पन्न होने के पश्चात प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त प्रतिभाशाली छात्र छात्राओं को अतिथियों नें नगद राशि एवं मेडल से सम्मानित किया कार्यक्रम में ब्लाक शिक्षा अधिकारी पीएल तिवारी, प्राचार्य पीसी कोष्ठी, सीईओ आरके गोस्वामी, रेन्जर एके मिश्रा, अनीश पाण्डे, उमाशंकर चाचौदिया, अशोक दुबे, जीपी साहू, गोवर्धन अहिरवार, अनुराग चौरसिया सहित छात्र छात्राएं उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें