रविवार, 16 दिसंबर 2012

नगरपालिका सफाई सुरक्षा सप्ताह शुरू

बीना। नगरीय प्रशासन द्वारा चलाए जाने वाले स्वच्छता सप्ताह के तहत रविवार से शहर के 25 वार्डों में से 3 वार्डों मढ़िया वार्ड, शिव वार्ड एवं कानूनगो वार्ड का कचरा नगरपालिका के कर्मचारी ने घर-घर जाकर उठाया। कचरे को इकट्ठा करके ट्रॉली में भरकर शहर के बाहर फेंका गया।

सप्ताह भर अन्य वार्डों में कर्मचारियों की टोली पहुंचकर सफाई कार्य करेगी। रविवार को शहर के प्रमुख तिराहों सार्वजनिक शौचालयों मूत्रालयों की सफाई की गई। 23 दिसंबर को चौराहों, मुख्य मार्गों बस स्टेण्ड अस्पताल की सफाई की जाएगी। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...