शुक्रवार, 28 दिसंबर 2012

लाइफ लाइन एक्सप्रेस में आज से होंगे आंख के आपरेशन

सागर। इम्पेक्ट इण्डिया के तत्वाधान में सागर रेलवे स्टेशन में लाईफ लाईन एक्सप्रेस उपलब्ध रहकर मरीजों का उपचार कर रही है। इसी श्रृंखला में आज 28 दिसंबर शुक्रवार को लाईफ लाईन एक्सप्रेस में इलाज कराने के इच्छुक विभिन्न प्रकार के 675 रोगियों ने अपने पंजीयन कराए।

लाइफ लाइन एक्सप्रेस के माध्यम से शनिवार 29 दिसंबर से आंखों के आपरेशन संपन्न होंगे। जिसके लिए नेत्र चिकित्सा विशेषज्ञों ने 74 मरीज चिन्हित किए है जिनका आपरेशन शनिवार को होगा । नेत्र संबंधी आपरेशन डॉ. व्हीएसतोमर, डॉ. प्रवीण खरे और डॉ. भरत तोमर संपन्न करेंगे। 

नि:शक्तो को सहायक उपकरणों व कृत्रिम अंगों का वितरण


लाईफ लाईन एक्सप्रेस शिविर के आयोजन के साथ मानसिक न्याय विभाग के तत्वाधान में नि:शक्तों को आवश्यक सहायक उपकरणों और कृत्रिम अंगों की उपलब्धता के लिए इंदौर की संस्था की वर्कशाप भी स्थापित कराई है जो आवष्यक नाप जोख करके कृत्रिम अंगों का वितरण कर रही है । इसी क्रम में अब तक 583 जरूरतमंद नि:शक्तों को कृत्रिम अंगों का वितरण किया जा चुका है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...