गुरुवार, 13 दिसंबर 2012

दो महिलाओं को लूटने का प्रयास किया गिरोह ने

सागर। पद्माकर थाना अंतर्गत शांतिबिहार कालोनी में जैन मंदिर से लौट रही दो महिलाओं को चार अज्ञात बदमाशों ने यह कहकर लूटने का प्रयास किया कि एक महिला से कुछ लोगों ने सोने-चांदी के जेवर मांगे और न देने पर उसका मर्डर कर दिया है। आप लोग भी अपना अपना सोना-चांदी निकाल कर रख ले ऐसा पुलिस के थानेदार साहब कह रहे है। लेकिन महिलाओं ने सजकता दिखाते हुए क्षेत्र के लोगों को आवाज लगाई और अपने आप को लुटने से बचा लिया।

पहली घटना शांतिबिहार के मार्ग पर श्रीमती अंगूरी जैन (60) पत्नी एमके जैन रिटायर्ड टेलीफोन इंजीनियर को चार लोगों ने जिनमें एक पुलिस की बर्दी में था। सोने की चैन और चूड़ियां उतारकर घर जाने का कहा कि मंदिर के पास एक महिला का मर्डर हो गया है। लेकिन उक्त महिला ने यह कहकर कि ये जेवरात सोने के नहीं बल्कि पीतल के है। और दौड़कर के आस-पास के नाम लेकर के उन्होंने आवाज लगाई फलस्वरूप   बदमाश जैन मंदिर की तरफ भाग गये। 

मंदिर से अपने घर जा रही श्रीमती कमलाबाई (65)पत्नी योगेशचंद जैन को भी इन आरोपियों ने इसी प्रकार का झांसा देने का प्रयास किया और आरोपी  घर तक इसी तरह की बातें करते हुए गए। घटना की सूचना तत्काल पुलिस अधीक्षक अभय सिंह को दी गई। उन्होंने तत्काल घेराबंदी करने का फरमान कंटोल रूम के जरियें दे दिया। आरोपियों में तीन व्यक्तियों की उम्र 40 से 45 के बीच जबकि दो कम उम्र के थे। बाद में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर संबंधित आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग की है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...