खुरई। शनिवार के दिन रेलवे लाईन पार करते समय एक अज्ञात वृद्ध की मौत हो गई वह भोपाल बिलासपुर पैसेन्जर पकड़ने के लिए दो नंबर प्लेटफार्म पर जा रहा था। मरम्मत कार्य के चलते फुटओवर ब्रिज पिछले दो दिनों से बंद हैं।
शनिवार को सुबह लगभग 11.40 बजे सागर से बीना जा रही एक मालगाड़ी के चपेट में आ जाने से एक अज्ञात वृद्ध की मौत हो गई। कुछ चश्मदीदों ने बताया कि भोपाल बिलासपुर ट्रेन दो नंबर प्लेटफार्म से छूट गई थी जिसे पकड़ने के लिए शायद वह तेजी से बिना देखे पटरियों पर उतर गया जिससे एक मालगाड़ी की चपेट में आ गया। घटना इतनी वीभत्स थी कि उसके शरीर के बीच में से दो भाग हो गए।
ओवरब्रिज है बंद
रेल्वे स्टेशन के फुटओवर ब्रिज के मरम्मत के कार्य के कारण पिछले दो तीन दिन से बंद है। जिससे प्लेटफार्म नंबर दो पर आने वाली ट्रेनों से आने जाने वाले सभी यात्रियों को पटरियों से होकर जाना पड़ता है। ऐसे में हर दिन टेÑनों के समय हादसों की आशंका बनी रहती है। कई यात्रियों को तो पटरियों की ओर से ट्रेन में बैठना पड़ रहा है।
अधिकारियों के सामने कानून का उल्लघन
वैसे तो ब्रिज से न जाकर पटरियों से रेल लाईन पार करना जुर्म है और ऐसा करने पर कार्यवाही की जाती है लेकिन ब्रिज के बंद होने से रेल्वे द्वारा जानेबूझ कर नियमों का उल्लघन कराया जा रहा है। यात्री अधिकारियों के सामने ही पटरियों को पार करके दूसरे प्लेटफार्म पर जा रहे है या ट्रेन पकड़ रहे है।
इनका कहना हैवृद्ध की मौत हादसा है इस घटना के पहले ही भोपाल बिलासपुर जा चुकी थी। पेसेन्जर 11.40 पर निकली है और जिस मालगाड़ी से दुर्घटना हुई है वह 11.44 पर निकली है। ओवर ब्रिज पूरी तरह बंद नहीं है आंशिक रूप से बंद है। अभी ब्रिज का काम लगभग 7 दिन चलेगा।
कमलेश कुमार
स्टेशन प्रबंधक,खुरई



कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें