शनिवार, 22 दिसंबर 2012

‘दो सप्ताह खांसी हो तो जांच कराएं’

सागर। टीबी निदान व उपचार अभियान सप्ताह के अंतर्गत नवचेतना बाल विद्यालय में जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एके बडौन्या के निर्देशन में चलाए जा रहे जन जागरूकता अभियान के तहत डॉ. सुनील जैन डीटीओ ने बताया कि 2 सप्ताह से अधिक की खांसी वाले मरीज अपना कफ परीक्षण अवश्यक कराएं।

जितेन्द्र सिंह तोमर वरिष्ठ प्रयोगशाला पर्यवेक्षक ने बताया कि शासन द्वारा कफ परीक्षण निशुल्क प्रदान किया जाता है। जिले में 22 माइक्रोस्कोपी सेंटरों पर जांच निशुल्क की जा रही हैं। अखिलेश भट्ट एसटीएस ने बताया कि मरीजों के लिए दवाई डाट्स प्रोवाइड द्वारा प्रदान की जाती है। डाट्स प्रोवाइडर के रूप में आशा कार्यकर्ता, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता या कोई भी शिक्षित व्यक्ति दवा खिला सकता है।   

संचालन अरविंद वर्मा प्रोग्रम मैनेजर ने किया आभार सैयद नूर द्वारा व्यक्त किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शिक्षकों, छात्रों ने भाग लिया। और आपरेशन आशा (एनजीओ) के समस्त स्टाफ ने कार्यक्रम को सफल बनाने में विशेष भूमिका निभाई।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...