सागर। चंद्रशेखर वार्ड में विधायक निधि से 2.28 लाख की लागत से निर्मित बहुप्रतीक्षित सीसी रोड का लोकार्पण विधायक शैलेन्द्र जैन, भाजपा जिलाध्यक्ष जाहरसिंह, महापौर अनीता अहिरवार एवं पूर्व महापौर कमला बुआ के द्वारा सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर भाजपा के नव निर्वाचित जिलाध्यक्ष जाहर सिंह का सम्मान समारोह भी आयोजित किया गया।
इस दौरान विधायक श्री जैन ने उस सम्पूर्ण क्षेत्र का दौरा भी किया तथा लोगो की समस्याओं को जानने का प्रयास किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष जाहर सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ऐसे राष्ट्रवादी विचारधारा का दल है जो सदैव जनहित और जनकल्याण के कार्यो के लिए कार्य करती है।
विधायक श्री जैन ने संबोधित करते हुए कहा कि हम जनता द्वारा चुने गए जनप्रतिनिधि है और हमारे द्वारा जो विकास कार्य कराए जाते है वे किसी जाति, सम्प्रदाय या समुदाय के नहीं होते बल्कि सम्पूर्ण मानव जाति के लिए होते है और उसमे सभी वर्गो के लोगो का योगदान होता है। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जगन्नाथ गुरैया, योगेश जैन, रमेश रावत, संजीव पांडे, रविन्द्र गौर, पुष्पा पटेल, सरोज साहू, शेरा जैन, प्रशांत जैन, संजय चौबे, कुद्दूस अंसारी, प्रदीप राजौरिया, ब्रजेश त्रिवेदी सहित बढ़ी संख्या में स्थानीय नागरिक गण उपस्थित थे।



कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें