सागर। संभागायुक्त आरके माथुर ने कुपोषण मुक्ति की दिशा में विगत 8 माह से एक अभिनव पहल प्रारंभ की है जो बदस्तूर जारी है। इस अभिनव प्रयास में कमिश्नर संभाग के जिलों के चिन्हित कुपोषित बच्चों को अपने घर में बुलाकर उनके परिजनों के साथ उन्हें पोषणयुक्त भोजन कराते है और घर जाते समय पोषणयुक्त लड्डूओं का पैकेट भी सौपते हैं।
कमिश्नर की मंशा है कि इस कार्यक्रम से प्रेरणा लेकर समाज के अन्य व्यक्ति भी जागरूक बनेंगे और कुपोषण मुक्ति के लिए अपना योगदान देंगे। इसी क्रम में कमिश्नर ने आज अपने शासकीय आवास में सागर जिले से संबंधित जैसीनगर, बीना व राहतगढ़ बाल विकास परियोजना अंतर्गत 17 चिन्हित कुपोषित बच्चों को उनके परिजनों के साथ भोजन कराया।
साथ ही एक कन्या वाले 2 दम्पत्तियों का सम्मान भी किया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष हरवंशसिंह राठौर, लक्ष्मणसिंह, राकेश जैन, नरसिंह यादव, पूरनसिंह, श्रीमती उर्मिला श्रीवास्तव, मीना राय, आशासिंह, पूरनसिंह आदिवासी, शशि केथोरिया व अन्य सदस्य, मुख्य कार्यपालन अधिकारी मनोज खत्री, संयुक्त संचालक महिला बाल विकास रमनवाल, महिला बाल विकास अधिकारी श्री राय सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद थे।




कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें