शुक्रवार, 21 दिसंबर 2012

पूजन एवं ध्वजारोहण कल

सागर। धर्मात्थान एवं सामाजिक सौहार्द की अभिवृद्धि के उद्देश्य से कंप्यूटर बाबा के सानिध्य में 23 दिसंबर को दोपहर 12 बजे से भूमि पूजन एवं ध्वजारोहण कार्यक्रम नई गल्ला मंडी के पास चौकसे रिसोर्ट पर आयोजित किया जाएगा। जिसके आमंत्रण के लिए बाबा ने हेलीकाप्टर से निमंत्रण पूरे जिले में दे दिए हैं।

जिसके यज्ञाचार्य पं. संतोष भार्गव होंगे।  मीडिया प्रभारी राजेश सेठ ने बताया कि अनंत श्री विभूषित महामंडलेश्वर कंप्यूटर बाबा के सानिध्य में 100 कुण्डीय हवनात्मक श्री वैभव लक्ष्मीनारायण महायज्ञ होगा। भूमि पूजन एवं ध्वजारोहण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वित्त मंत्री राघवजी, पंचायत मंत्री गोपाल भार्गव एवं अध्यक्षता सांसद भूपेन्द्र सिंह एवं अति विशिष्ट अतिथि रामेश्वर पटेल पूर्व मंत्री होंगे। 

यह शाला में 100 वेदियां बनाई जाएंग जिसमें 400 यजमान प्रतिदिन हवन में शामिल होंगे। इनके रहने की व्यवस्थायज्ञ परिसर में होगी। इसमें शामिल होने के संबंध में पंजीयन किया जाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...