बुधवार, 19 दिसंबर 2012

पत्रकारों को वेज बोर्ड का फायदा

सागर। अरसे से सम्मानजनक वेतन की बाट जोह रहे पत्रकारों के लिए एक अच्छी खबर है। सरकार ने पत्रकारों का शोषण रोकने के लिए मजीठिया आयोग को लागू करने की मंशा जताई है। अगर इस अमल हो जाता है तो पत्रकारों के वेतन में खासा इजाफा हो जाएगा।

लोकतांत्रिक समाजवादी पार्टी के राष्टÑीय अध्यक्ष रघु ठाकुर ने 12 अक्टूबर को केन्द्र सरकार के श्रम मंत्रालय को पत्र लिखकर पत्रकारों के लिए लंबित मजीठिया आयोग की सिफारिश को क्रियान्वित करने की बात कही। जिस पर पहल करते हुए श्रम मंत्रालय के अपर सचिव ने 4 दिसंबर को जारी पत्र में कहा कि वह समाचार पत्र, पत्रिकाओं और एजेंसियों में कार्यरत पत्रकारों को आयोग की सिफारिश के अनुसार वेतन देने की अनुशंसा करेगी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...