सागर। नगर निगम के सफाई अभियान के अंतर्गत बुधवार को गोपालगंज, रामपुरा, पुरव्याउ, बरियाघाट, शास्त्री वार्ड, एवं सुभाषनगर में चलाया गया।
गोपालगंज मुक्तिधाम में महापौर श्रीमती अनीता अहिरवार, निगमाध्यक्ष विनोद तिवारी एवं पार्षदों ने झाडू लगाकर सफाई की। इस अवसर पर महापौर अनीता अहिरवार एवं निगमाध्यक्ष पं. विनोद तिवारी ने कहा कि नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा नगरीय स्वच्छता सप्ताह प्रारंभ किया गया है। जिसके अंतर्गत नगर के 48 वार्डों में प्रतिदिन सफाई कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह हमारा कर्तव्य है कि हम अपने शहर को और अपने वार्ड को स्वच्छ सुदर रखें शहर स्वच्छ एवं सुंदर पूरी तरह से तभी हो सकता है जब नागरिकों की इसमें भागीदारी हो साफ सफाई के प्रति लोगों में जागरूकता हो तथा नागरिको की सहभागिता से ही शहर को स्वच्छ व स्ुांदर बनाया जा सकता है। उन्होंने सभी नागरिकों से अनुरोध किया है कि अपने दुकानों व घरों से निकले कचरे को निर्धारित स्थानों पर ही डालें। इस अवसर पर पार्षद धर्मेन्द्र खटीक, डॉ.लक्ष्मी ठाकुर, श्रीमती नीलम अहिरवार, मेघा दुबे, सरोज साहू, मधूसूदन त्रिपाठी, आनंद मंगल गुरू, शहीदउदद्ीन कुरैशी, शशांक रावत आदि उपस्थित रहे।




कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें