सागर। 27 दिसंबर को कांग्रेस के संभागीय सम्मेलन की तैयारियों के लिए जिला ग्रामीण कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हीरा सिंह राजपूत के निर्देश पर ब्लाक स्तरीय प्रभारी नियुक्त किए गए हैं। प्रवक्ता वीरेन्द्र गौर ने बताया कि प्रभारीगण 23 से 26 दिसंबर तक अपने प्रभार क्षेत्र में ब्लाक अध्यक्षों, मोर्चा संगठनों एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं के साथ तालमेल कर कार्यक्रम की रणनीति तय करें।
ग्रामीण कांग्रेस के कंट्रोल रूम का प्रभारी कमलेश एवं वीरेन्द्र गौर को बनाया गया है। ब्लाक प्रभारियों में सागर ग्रामीण में सुरेन्द्र सुहाने, वीरेन्द्र गौर, गढ़ाकोटा में सौरभ हजारी, रहली में जीवन पटेल, बीना में इंदर सींग, खुरई में देवेन्द्र फुसकेले, नरयावली में रामजी दुबे, केसली में विजय साहू, शाहगढ़ रणवीर सिंह, बंडा में राजाराम यादव, मालथौन में कमलेश राय, जैसीनगर में बुंदेल सिंह बुंदेला, राहतगढ़ में सुधीर गुरहा आदि बनाए गए हैं।



कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें