सागर। पिछले सप्ताह से लगातार नीचे लुड़कते पारे ने बुधवार को अचानक तीन डिसे की उछाल मारी। शहर के तापमान में आए इस बदलाव से क्षेत्रवासियों को थोड़ी राहत मिली है। लेकिन पारा अभी भी सामान्य से 4 डिसे नीचे है। बुधवार को अधिकतम तापमान 24.1 डिसे दर्ज किया गया जो सामान्य से 1 डिसे कम था।
वहीं न्यूनतम तापमान में भी मंगलवार की तुलना में 3 डिसे का उछाल दर्ज किया गया। बुधवार को न्यूनतम तापमान 8 डिसे था जो सामान्य से अभी भी 4 डिसे कम था। गौरतलब है कि नए वर्ष की शुरूआत से ही पारा लगातार नीचे जा रहा था। सोमवार -मंगलवार को तापमान गिरकर 4 डिसे तक पहुंच गया था। इस जमा देने वाली ठंड ने लोगों को बेहाल कर दिया था। पारे के गिरने के साथ-साथ चल रही शीतलहर ने किसानों की दलहनी फसलों और सब्जियों को काफी नुकसान पहुंचाया था।
किसानों की लाखों की फसल बरबाद हो गई। ठंड की मार से लोगों का घर से निकलना दुभर कर दिया। कार्यालयों में तो काम काज ठप पड़ गए। आफिस के कर्मचारी धूप सेंकते नजर आ रहे थे। कार्यालयों में दोपहर 12 बजे के बाद ही कामकाज शुरु किए गए। शिक्षा विभाग द्वारा शीतलहर को देखते हुए 8 जनवरी को तीन दिन की छुट्टी घोषित कर दी गई थी। बुधवार को तापमान में आए 3 डिसे के उछाल ने लोगों को थोड़ी राहत जरूर दे दी है।
विगत दिनों का तापमान
1 जनवरी - न्यू-10.2 अधि- 23.4
2 जनवरी - न्यू-10.1 अधि- 24.6
3 जनवरी - न्यू-7.5 अधि- 22.8
4 जनवरी - न्यू-6.0.0 अधि- 23
5 जनवरी - न्यू-6.6 अधि- 22
6 जनवरी - न्यू-5.1 अधि- 21
7 जनवरी - न्यू-4.8 अधि- 21.5
8 जनवरी - न्यू-4.9 अधि- 21.8
9 जनवरी - न्यू-8.0 अधि- 24
पीड़ित किसानों ने सौंपा ज्ञापन
जिला कांग्रेस अध्यक्ष हीरा सिंह राजपूत के नेतृत्व में किसानों ने शीतलहर से नष्ट हो चुकी सागर सब्जी, दलहन फसलें अरहर, मसूर आलू की नष्ट फसलों को लेकर राज्यपाल के नाम सिटी मजिस्टेÑट को ज्ञापन सौंपा। जिसमें अतिशीघ्र सर्वे कराकर पीड़ित किसानों को मुआवजा देने की मांग की है। इसके साथ ही श्री राजपूत ने कहा कि राजघाट बांध से सगार की पेयजल सप्लाई की जाए मगर किसानों को भी करार के अनुसार यथावत् सिंचाई हेतु पानी दिया जाए।
राजघाट बांध निर्माण के समय प्रशासन द्वारा सभी कृषकों से उनकी भूमि अधिग्रहण करते समय करार किया गया था कि किसानों को बांध के पानी से सिंचाई करने के लिए कभी भी किसी तरह की बंदिश नहीं लगाई जाएगी। सिटी मजिस्टेÑट ने जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री राजपूत सहित कांग्रेस के एक प्रतिनिधि मंडल को कलेक्टर से चर्चा करने हेतु आमंत्रित किया है।
ज्ञापन सौंपने वालों में वीरेन्द्र गौर, कमलेश बघेल, देवेन्द्र फुसकेले, सुरेन्द्र सुहाने, नेवी जैन, कृष्णा सिंह, शैलेन्द्र श्रीवास्तव, सुरेन्द्र पप्पु राय, जितेन्द्र रोहण, रामजी लुहारी, रघुराज सीहोरा, राजकुमार तिवारी, जुगलकिशोर गौतम, विनोद ओसवाल, रूपेश यादव, जाकिर हुसैन, प्रहलाद पटेल, महेश सिंह आदि शािमल थे।



कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें