बुधवार, 9 जनवरी 2013

क्रिकेट प्रतियोगिता 12 से

सागर। युवाओं के प्रेरणा स्त्रोत स्वामी विवेकानंद जयंती 12 जनवरी को देवरी में क्षेत्र के प्रतिभाशाली युवाओं के लिए क्षेत्रीय विधायक डॉ. भानु राणा द्वारा विधायक कॉस्को बाल क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।

एक्सीलेंस स्कूल खेल ग्राउंड देवरी एवं केसली में संपन्न होने वाली क्रिकेट प्रतियोगिता में विजेता टीम को पुरस्कार के रूप में 21 हजार नगद व शील्ड एवं उप विजेता टीम को 11 हजार नगद व शील्ड प्रदान की जाएगी। प्रतियोगिता के संयोजक विजय एसएस जेबी राणा ने बताया कि प्रतियोगिता का शुभारंभ दोपहर 10 बजे से प्रशासन विरूद्ध जन प्रतिनिधियों के बीच शो-मैच खेलकर किया जाएगा। प्रतियोगिता में प्रत्येक पंचायत की एक टीम देवरी नगर से तथा प्रत्येक वार्ड से एक टीम शामिल होगी। 20 दिवसीय इस प्रतियोगिता में कुल 150 टीमें शामिल होंगी। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...