बुधवार, 9 जनवरी 2013

इस सरकारी स्कूल की व्यवस्था देखकर खुश हो गया जांच दल

बंडा।  सर्व शिक्षा अभियांन के अन्तर्गत केन्द्रीय जांच दल की टीम ने बण्डा के जनपद प्राथमिक विद्यालय का पूरे दिन निरीक्षण किया। दल ने कक्षाओ में जाकर निर्धारित 7 बिंदूओ पर निरीक्षण किया। विद्यालय में बच्चो की उपस्थिति रिकार्ड मेंटनेंस और बच्चो के शिक्षा के स्तर के साथ -साथ प्रधान अध्यापक एवं शिक्षक के बीच कार्य करने में बच्चो के साथ सहयोगात्मक भावना देखकर दल ने सराहना की।  

स्कूल के विकास योजना के संबंध में चर्चा की गई अन्य गतिविधिया खेल कूद सामगी क्रय करने पर सहमति जाहिर की गई। निरीक्षण दल में दिनेश कुमार,अनीता जगथकर, तिरूपतिक, सौमेया शांतवन शामिल थे। निरीक्षण के समय प्रधान अध्यापक करन सिंह राजपूत, पीटीए अध्यक्ष हल्ले सिंह, जन शिक्षक ब्रजेश जैन, अभिभावक भगचंद आठिया, दशोदा बाई, भोले सेन, कोमल पटेल सहित शिक्षकगण उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...