खुरई। सोमवार की रात विधान श्री की उपाधि प्राप्त पूर्व विधायक, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष, पूर्व मंडी अध्यक्ष और राज्य महिला आयोग की पूर्व सदस्य के निवास पर हवाई फायरिंग और तोड़फोड़ को लेकर आक्रोशित कांग्रेसियो ने क्षेत्रीय विधायक अरूणोदय चौबे के नेतृत्व में खुरई बंद का आह्नान किया। इस हमले को भाजपा की बौखलाहट का कारण माना जा रहा है। सुबह से ही सभी दुकानदारों ने अपनी अपनी दुकाने बंद रखकर बंद का सर्मथन किया।
बंद पूरी तरह सफल रहा। पूर्व विधायक के निवास पर हमले को लेकर सोमवार से ही कांग्रेसियों द्वारा बंद रखा गया। सैकड़ों की संख्या में कांग्रेसियों और आम नागरिकों ने जुलूस निकालकर भाजपा के खिलाफ नारेबाजी कर आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की। ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष बलराम यादव ने अपने वक्तव्यों में आरोप लगाया कि लाड़ली लक्ष्मी योजना के माध्यम से लड़कियों को सुरक्षा प्रदान करने की झूठी वाहवाही प्रदेश सरकार लूट रही है जबकि प्रदेश में हर दिन महिलाओं के खिलाफ अत्याचार और हमले बढ़ रहे है।
मुख्य मार्गों पर जूलूस निकालने के बाद क्षेत्रीय विधायक श्री चौबे और पूर्व विधायक डॉ. मालती मौर्य भी जूलूस में शामिल होकर हमले का विरोध जताया। विधायक ने अपने वक्तव्य में कहा कि इस क्षेत्र में लगातार कई हारों से भाजपा बौखला गई है इस कारण से हमला करवाया है। मीडिया को बताते हुए कहा कि जब विधानश्री उपाधि प्राप्त पूर्व विधायक,पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष और पूर्व मंडी अध्यक्ष पर हमला हो सकता है तो इस प्रशासन में कौन सी महिला सुरक्षित रह सकती है।
जबकि डॉ मालती मौर्य राज्य महिला आयोग की सदस्य भी रहीं है। इस घटना में शामिल आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार नहीं किया गया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। इस हमले को लेकर स्वयं डॉ मालती मौर्य ने मीडिया को बताया कि यह हमला निश्चित तौर पर मंडी चुनाव में उनके द्वारा उर्मिला लक्ष्मण चंदेल को वोट देने को लेकर हुआ है। उन्होंने कहा कि कई प्रलोभन के बाद भी उन्होंने अपना मत भाजपा को नहीं दिया तो इस बौखलाहट में यह कदम उठाया है। उन्होंने अपने भाषणों में बताया कि पहले कुछ लोगों ने दिन भर उनकी निगरानी की और रात में अकेला पाकर हमला किया। डॉ मार्य ने अपने भाषणों में यह भी कहा कि आगे भी कुछ हो सकता है।
भारी पुलिस बल रहा तैनात
कांग्रेसियों द्वारा खुरई बंद को लेकर पुलिस का भारी इंतजाम रहा क्योंकि पहले हुए आंदोलनों में हुई हिंसाओ और उग्र प्रदर्शन को लेकर पुलिस विभाग सतर्क था। सागर,नरयावली,बांदरी,खिमलासा और मालथौन की भारी पुलिस का इंतजाम रहा। हर चौराहे पर दर्जनों हथियार बंद जवानों का पहरा रहा। इस संबंध में पुलिस शीघ्र ही गिरफ्तारी की बात कह रही है।
सागर। खुरई में मंडी चुनाव में भाजपा की करारी हार से बौखलाए अज्ञात हमलावरों द्वारा पूर्व विधायक एवं संचालक श्रीमती मालती मौर्य के निवास पर फायरिंग करने एवं मकान में तोड़ फोड़ करने की घटना को लेकर सैकड़ों की तादात् में कांग्रेसजनों ने जिला कांग्रेस अध्यक्ष हीरा सिंह राजपूत के नेतृत्व में पुलिस अधीक्षक कार्यालय का घेराव प्रदर्शन कर नारेबाजी की तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री तेनीवार को ज्ञापन सौंपा। साथ ही मांग की गई कि हमले के आरोपियों को चिन्हित कर गिरफ्तार नहीं कयिा तो कांग्रेस आंदोलन करेगी। ज्ञापन सौंपने वालों में सुरेन्द्र चौधरी, वीरेन्द्र गौर, कमलेश बघेल, नेवी जैन, सुरेन्द्र सुहाने, श्रीमती शारदा खटीक, देवेन्द्र फुसकेले, शिवदयाल बडोनिया, प्रकाश चौबे, रूपेश यादव, जय रैकवार आदि शामिल हैं। वीरेन्द्र गौर ने बताया कि अगर आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया तो जिला कांग्रेस श्री सिंह के निर्देश पर ब्लाक स्तर पर ज्ञापन सौंपने निर्देश दिए जाएंगे एवं ब्लाक स्तर पर धरना प्रदर्शन किए जाएंगे।
सागर से उठी आरोपियों के गिरफ्तारी की मांग

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें