गुरुवार, 10 जनवरी 2013

नगरीय प्रशासन मंत्री श्री गौर 13 को विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे

सागर। नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री बाबूलाल गौर 12 जनवरी को सागर के दौरे पर आ रहे है । श्री गौर 13 जनवरी को सागर में विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेने के बाद भोपाल के लिए रवाना हो जाएंगे। प्राप्त जानकारी के अनुसार नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री बाबूलाल गौर 12 जनवरी को भोपाल से रवाना होकर रात्रि साढ़े नौ बजे सागर आएंगे एवं रात्रि विश्राम करेंगे ।

अगले दिन 13 जनवरी को ग्यारह बजे से 12 बजे तक वे खेल महोत्सव के समापन समारोह में भाग लेंगे । इसके पश्चात सवा बारह बजे संजय ड्राइव तिली रोड पर डॉ. राम मनोहर लोहिया जी की प्रतिमा स्थापना का भूमिपूजन करेंगे । तत्पश्चात वे 12.50 बजे से 1.45 बजे तक सत्संग भवन तिली रोड पर मुख्यमंत्री अधोसंरचना अंतर्गत सीसी रोड निर्माण का भूमिपूजन करेंगे। श्री गौर दोपहर दो बजे सर्किट हाउस में पत्रकारों से चर्चा करेंगे तथा सवा तीन बजे भोपाल के लिए रवाना हो जाएंगे।


आर्मी मेडीकल कोर में यूनिट हेड क्वाटर कोटा की भर्ती


सागर। जिला सैनिक कल्याण अधिकारी मेजर (सेनि) गजराज सिंह यादव ने बताया कि यूनिट हेड क्वाटर कोटा की भर्ती 21 जनवरी को आर्मी मेडीकल सेन्टर में की जा रही है । अत: इच्छुक भूतपूर्व सैनिक अपने बच्चों को समस्त दस्तावेजो के साथ भर्ती का लाभ उठा सकते है। अधिक जानकारी के लिए जिला सैनिक कल्याण सागर से संपर्क कर सकते है।


ईसीएचएस की सदस्यता ग्रहण करें


सागर। जिला सैनिक कल्याण अधिकारी मेजर (सेनि) गजराज सिंह यादव ने समस्त पूर्व सैनिक, विधवाओं एवं उनके आश्रितों को सलाह दी है कि वे ईसीएचएस के सदस्य बनें ताकि उन्हें ज्यादा से ज्यादा पूर्व सैनिक निजी अस्पतालों में ईलाज कराने के एवज में भारी भरकम खर्च न करना पड़े। अधिक जानकारी के लिए जिला सैनिक कल्याण सागर से संपर्क कर सकते है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...