सागर। गुरूगोविन्द सिंह वार्ड में सांसद भूपेन्द्र सिंह एवं विधायक शैलेन्द्र जैन द्वारा आदिम जाति कल्याण विभाग एवं विधायक निधि से निर्मित दो अलग-अलग बहुप्रतीक्षित सीसी सड़को का लोकार्पण जिला अध्यक्ष जाहर सिंह एवं महापौर अनीता अहिरवार की उपस्थिति में किया गया।
इस अवसर पर विधायक शैलेन्द्र जैन द्वारा वार्ड की 12 भजन मंडलियों को वाद्ययंत्र एवं दो क्रिकेट टीमों को क्रिकेट किट प्रदान की गई। इस अवसर पर अतिथियों द्वारा वार्ड का भ्रमण का लोगो की समस्याओं का भी निराकरण किया गया। वार्डवासियों द्वारा विधायक शैलेन्द्र जैन एवं सांसद भूपेन्द्र सिंह का सम्मान कर उनका अभिनंदन किया गया।
इस अवसर पर संबोधित करते हुए विधायक शैलेन्द्र जैन ने कहा कि गुरू गोविन्द सिंह वार्ड नगर का हमारा पिछड़ा हुआ वार्ड है और आज भी इस क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं की कमी है। जिस कारण हमारे क्षेत्र के निवासी काफी परेशानी में अपना समय व्यतीत कर रहे है मैंने और सांसद श्री सिंह ने मिलकर इस क्षेत्र में विधायक निधि और आदिम जाति से दो सीसी सड़को का निर्माण कराया है जिसका लोकार्पण आज हम यहां कर रहे है। इसके अतिरिक्त नगर निगम के माध्यम से भी हमारे द्वारा कई कार्य कराए गए है जिनमे मंगलभवन और नाली निर्माण शामिल है।
कार्यक्रम को जिलाध्यक्ष जाहर सिंह एवं महापौर अनीता अहिरवार ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन यशवंत करोसिया ने किया एवं आभार वार्ड पार्षद किरण भगवती प्रसाद जाटव ने व्यक्त किया। कार्यक्रम में प्रमुंख रूप से पार्षद धर्मेन्द्र खटीक, सरोज साहू, शेख शब्बीर, बृजेश त्रिवेदी, अजय तिवारी देवलचैरी, बलवंत राठौर, चन्दू बुधवानी, गरीबदास जाटव, विनय चौबे सहित बढ़ी संख्या में स्थानीय नागरिकगण उपस्थित थे।




कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें