गुरुवार, 10 जनवरी 2013

तंबाखू युक्त गुटका के 13675 पाउच पकड़े

सागर। सिटी मजिस्ट्रेट श्रीमती अर्चना सोलंकी ने आज गुरूवार को सागर नगर की विभिन्न दुकानों का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस निरीक्षण के दौरान उन्होंने राहतगढ़ बस स्टैंड, मुख्य बस स्टैंड और गोपालगंज स्थित एक-एक दुकान कुल तीन दुकानों से 31 हजार 880 रुपए मूल्य के 13675 तंबाखू युक्त गुटका पाउच जब्त कराएं और उन्हें जलाकर नष्ट कराया।

उन्होंने संबंधित दुकानदारों के विरूद्ध खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किए   हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...