खुरई। थाना अंतर्गत ग्राम मुड़िया में अपनी मेंड़ पर लगे झाड़ पेड़ काटने को लेकर रिपोर्ट कराना एक दलित को महंगा पड़ गया। गांव के ही पिता पुत्र तुलाराम और सोनू लोधी ने पप्पू पिता चुन्नी लाल धानक को लाठियों से जमकर पीट दिया जिससे उसे गंभीर चोटें आई इलाज हेतु जिला चिकित्सालय रेफर किया गया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पहले प्राथी पप्पू ने इन दोनो की रिपार्ट की थी कि उसके मेंड़ पर लगे पेड़ इनके द्वारा काटे गए है। जिसकी बुराई के चलते 15 जनवरी की शाम 7.30 बजे दोनो ने एक राय होकर लाठियों से हमला कर दिया। प्रार्थी की पर रिपार्ट पुलिस ने 16 जनवरी की रात्रि 8.30 बजे धारा 294,323,506,34 और एससी एसटी एक्ट की धारा 3(1)(10) तहत मामला दर्ज किया गया है।



कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें