गुरुवार, 17 जनवरी 2013

सांसद क्रिकेट ट्रॉफी टूर्नामेंट


बीना। गुरूवार को उत्कृष्टता विद्यालय के मैदान पर आयोजित सांसद क्रिकेट ट्रॉफी टूनार्मेंट के दूसरे दिन जीओ लाईट क्रिकेट क्लब एवं गौड़ बब्बा क्रिकेट क्लब के बीच मैच खेला गया। गौड़ बब्बा क्रिकेट क्लब ने पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। निर्धारित 10 ओवरों में कुल 58 रन बनाकर पूरी टीम आलाऊट हो गई।


जीओ लाईट क्रिकेट क्लब ने कुल 9 ओवरों में निर्धारित लक्ष्य का पीछा करते हुए 59 रन मात्र 5 विकेट खोकर बना लिए और यह मैच जीत लिया। जीओ क्रिकेट क्लब के कप्तान रजतसिंह राजपूत ने बताया कि मैन आॅफ द मैच जीओ लाईट क्रिकेट क्लब के ऋषि लोधी का चुना गया। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...