सागर। बांके बिहारी प्रीत मंडल के किशन अग्रवाल ने बताया कि 11 जनवरी को होने वाले रेल रोको आंदोलन का समर्थन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड में आज भी अनेक ऐसे स्थान हैं जहां पर न तो सड़क है और न ही रेल मार्ग। ऐसे स्थानों पर रेल सुविधाओं को बढ़या जाना आवश्यक है।
सांसद भूपेन्द्र सिंह द्वारा किया जा रहा है यह आंदोलन को विशाल स्वरूप प्रदान किया जाएगा। आंदोलन को सफल बनाने की अपील की गई है। अपील करने वालों में बांके बिहारी प्रीत मंडल के आलोक अग्रवाल, पृथ्वी सिंह ठाकुर, रज्जन अग्रवाल, ब्रजेश शांडिल्य, प्रभात ठाकुर, शरद अग्रवाल संगम होटल, संदीप सक्सेना, शिव कुमार भीमसरिया, वीरु मायाराम, विजय सबलोक, संजय अग्रवाल, राजकमल केशरवानी, मनोज डेंगरे, इजी. विकास चौबे, कुलदीप राठौर, अभिषेक गौर, पंकज तिवारी महाकौशल, संजय अग्रवाल पतंजलि, शरद अग्रवाल पप्पू भैया, मोहन केशरवानी, प्रमोद उपाध्याय, शिवशंकर उपाध्याय, मृगेन्द्र जैन आदि शामिल हैं।
अधिवक्ता संघ ने किया समर्थन
जिला अधिवक्ता संघ के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने होने वाले रेल रोको आंदोलन का समर्थन किया है। समर्थन करने वालों में अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष राजेन्द्र दुबे, सचिव संजय द्विवेदी, ब्रजकिशोर यादव, गिरीशकांत तिवारी, ज्ञानेन्द्र श्रीवास्तव, राजेन्द्र श्रीवास्तव, गजेन्द्र सिंह ठाकुर, महेश कुमार नेमा, रूपेसिंह यादव, केके रावत, राजेन्द्र पटैरिया, पीयूष बलैया, धमेन्द्र यादव, जितेन्द्र सिंह ठाकुर,जितेन्द्र श्रीवास्तव, आजाद मल्लाह, कौशल श्रीवास्तव आदि शामिल हैं।
अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा मशाल जुलूस आज
भाजपा द्वारा किए जा रहे रेल रोको आंदोलन के समर्थन में भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा 10 जनवरी को कटरा बाजार से शाम 6 बजे मशाल जुलूस निकाला जाएगा। मोर्चा के जिला अध्यक्ष हाजी अजमेरी राइन ने बताया कि उक्त मशाल जुलूस सांसद श्री सिंह के नेतत्व में निकाला जाएगा। मोर्चा जिला महामंत्री जफर हुसैन, नगर अध्यक्ष रफीक खान ने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से मशाल जुलूस में शामिल होने की अपील की गई है।
युमो द्वारा निकाली जाएगी बाइक रैली
भारतीय जनता युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष नवीन भट्ट ने बताया कि रेल रोको आंदोलन के संबंध में एक बाइक रैली रामबाग मंदिर से 10 जनवरी दोपहर से प्रारंभ होगी। जो शहर के मुख्य मार्गो से होती हुई नमकमंडी में सभा के रूप में परिवर्तित हो जाएगी। रैली सांसद भूपेन्द्र सिंह के नेतृत्व में निकाली जाएगी रैली में मुख्य रूप भाजपा जिला अध्यक्ष जाहर सिंह, विधायक शैलेन्द्र जैन, नगर निगम अध्यक्ष पं. विनोद तिवारी, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष गौरव सिरोठिया उपस्थित रहेंगे।
रेल रोको आंदोलन में शामिल होने की अपील
बांदरी। ग्राम रजवांस में सागर संसदीय क्षेत्र एवं बुन्देलखंड में रेल सुविधाओं को लेकर रेल रोको आंदोलन की भाजपा मंडल अध्यक्ष हरनाम सिंह राजपूत के नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर बताया कि बुन्देलखंड क्षेत्र हमेशा से ही रेल सुविधाओं को लेकर उपेक्षा का शिकार रहा है। बुन्देलखंड में रेल सुविधाओं का न होना भी इस क्षेत्र के पिछड़ेपन का मुख्य कारण है। ऐसे में हम सब को मिलकर विकास के लिए केन्द्र सरकार से बुन्देलखंड में रेल सुविधाओं की मांग को उठाना अत्यंत आवश्यकता है। इसलिए सभी ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर 11 जनवरी 2013 को होने वाले रेल रोको आंदोलन में अधिक से अधिक सम्मलित होने की अपील की। इस अवसर पर दयाराम राय, मुकेश जैन, नरेश जैन, मुन्नालाल जैन, अजय राजपूत, रामू चौरसिया, जितेन्द्र श्रीवास, संतोष जैन, सोनू जैन, राजकुमार रिछारिया, स्वदेश जैन, कृपाल नाऊढाना, लक्ष्मीकांत मुड़ोतिया सहित अनेकों कार्यकर्ता शामिल हैं।



कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें