बुधवार, 16 जनवरी 2013

80 एकड़ भूमि के बावजूद मंदिर खंडहर में तब्दील, मंदिर ट्रस्ट है कमाई में मस्त

बीना। कोंरजा गांव में राधाकृष्ण भगवान का मंदिर इतनी ही जमीन होने के बाद भी दो वक्त के भोग को तरस रहा है। उपेक्षा का यह आलम है कि मंदिर खण्डहर में तब्दील होता जा रहा है। मूर्ति भी खंडित अवस्था में हो गई हैं। मंगलवार को प्रस्फुटन समिति की बैठक में ग्रामीणों ने यह बात रखी।

इसके अलावा ग्रामीण विद्युत विभाग की बेरूखी से तीन माह से अंधेरे में जीवन यापन कर रहे हैं। बैठक में ग्रामीणों ने बताया कि मंदिर की पुताई 35 वर्षों से नहीं की गई है। मंदिर के ऊपर पेड़ पौधे उग आए हैं। मंदिर के रखरखाव के लिए 80 एकड़ भूमि लगी हुई   है जिसके आय व्यय का लेखाजोखा ट्रस्ट के नाम पर है। पिछले 35 सालों से ही मंदिर की पूजा पाठ बंद है। इसके बाद सभी लोगों ने एकजुट होकर मंदिर खोलकर साफ सफाई की और बुधवार से श्रमदान द्वारा मंदिर की पुताई शुरू करने का निर्णय लिया। देखरेख के अभाव में मूर्ति की आंख भी निकल चुकी है जब लोगों ने पुजारी से जबाव मांगा तो उन्होनें बताया कि उन्होनें बताया कि उन्हें वेतन नहीं मिलता और सुरक्षा रख रखाव की राशि भी नहीं मिलती। 


ग्राम कोंरजा में पसरा है अंधकार : पढ़ाई हो रही प्रभावित  


बीना।  ग्राम कोंरजा में विद्युत विभाग की उदासीनता से ग्रामीण आदिम युग में जीने को मजबूर हैं। विभाग ने तीन माह पूर्व गांव का ट्रांसफार्मर उठा लिया तभी से अंधेरा पसरा हुआ है। स्कूली बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। बोर्ड परीक्षा वाले छात्रों की परीक्षा सिर पर आ गई है ऐसे में उनका भविष्य क्या होगा। इस पर भी बैठक में ग्रामीणों ने मंथन किया लोगों ने बताया कि बिजली का बिल जमा न करने के कारण यह स्थिति बनी है लोग एसडीएम से गुहार लगाकर सुधार करवाएंगे। बैठक ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति कोंरजा, तरूण संस्कार नवांकुर संस्था एवं ग्रामीणों की बीच हुई। इस अवसर पर प्रस्फुटन समिति अध्यक्ष रामसींग यादव, सचिव भैरोंसिंह कुशवाहा, दरयावसिंह, कुलायमसिंह, जगदीश प्रसाद, धन्नालाल, नारायण, बल्देव, खिलानसिंह सहित अनेक लोग उपस्थित थे। 


स्वयंसेवी संस्थाओं ने गर्म कपड़े वितरित किए 


बीना। कंपकपाती ठंड से बचाव के उद्देश्य को लेकर नगर के स्वयं सेवी संस्थाओ एवं नगर प्रशासन ने गर्म पुराने कपडे नगर से एकत्रित कर क्षेत्र के आदिवासी ग्रामो को चिन्हित कर बांटने की योजना बनाई है। गर्म कपडे वितरण कार्यक्रम में मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद समिति के सदस्यो ने ग्राम वासियो को स्वक्षता एवं साक्षरता के साथ ही जल सरंक्षण के बारे में भी जानकारी दी । इस अवसर पर नगर के समाज सेवी एच डी गोस्वामी, रिटायर्ड प्राचार्य वायएम आठले, रिडायर्ड एमपीईबी अधिकारी डॉ प्रेम श्रीवास्तव ,सहित जनअभियान परिषद की नवांकुर समितियां तरूण संस्कार, समन्वयमण्डपम ,अंजनी जन कल्याण समिति एवं नगर विकास प्रस्फुटन समिति के कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इसी श्रंखला में ग्राम भिलावली गुरयाना ,मिजार्पुर,मुडियादेहरा,चमारी, मुहासा  में गर्म कपडे वितरित किए । 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...