बीना। विगत सोमवार की शाम कुरवाई की तरफ से लौट रहे एक युवक पर महावीर चौक पर दो लोगों ने हमला बोल दिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।
बीना थाने से मिली जानकारी के मुताबिक कटरा वार्ड निवासी भक्तराज उर्फ भूरे पिता मोतीलाल राय 35 वर्ष शाम साढ़े चार बजे अपनी मोटरसाईकिल से कुरवाई की तरफ से आ रहा था। गाड़ी पर पीछे लल्लू यादव बैठा था। तभी महावीर चौक पर आते ही अंशुल जैन एवं दिलीप यादव ने रोककर गाली गलौज करने लगे मना करने पर मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। आरोपियों के खिलाफ धारा 341, 323, 294, 506, 34 का प्रकरण दर्ज कर लिया है।



कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें