सागर। बुंदेलखंड की सुप्रिसिद्ध साहित्यक सांस्कृतिक संस्था स्वर संगम एवं सामाजिक संस्था प्रीत के संयुक्त तत्वावधान में हिन्दी गजलों के बादशाह स्व. दुष्यंत कुमार त्यागी की पुण्य तिथि में शाम ए गजल का आयोजन किया गया।
अध्यक्षता कुलाधिपति डॉ. अजय तिवारी ने की मुख्य अतिथि गीतकार पूर्व मंत्री विट्ठलभाई पटेल, श्रीमंत सेठ, सुरेशचंद जैन, महेश मलैया, अशोक सुंदरानी, डॉ. एनपी शर्मा, अशोक अग्रवाल ने मां वीणा पाणी सरस्वती की पूजा अर्चना कर दीप प्रज्जवलित किया। समारोह में सरस्वती वंदना सुश्री भारती बड़गैया एवं जगदीश सागर ने दुष्यंत कुमार की गजलों की गायन से समा बांधा। इस अवसर पर शिवरतन यादव, उमाकांत मिश्र, सतीशचंद रावत, डॉ. गोपीरंजन साक्षी आदि उपस्थित थे।



कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें