बुधवार, 16 जनवरी 2013

दो लापरवाही कर्मचारी सस्पेंड

सागर। कलेक्टर योगेन्द्र शर्मा ने जिले में दो लिपिक वर्गीय कर्मचारियो को शासकीय कार्यो के निष्पादन में लापरवाही बरतने के कारण तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर दिया है। अधीकृत जानकारी के अनुसार कार्यालय संयुक्त संचालक सामाजिक न्याय में पदस्थ सहायक ग्रेड तीन संजीव जाटव को कार्य से अनुपस्थित रहने और दमोह जेल में अनिरूद्व रहने के कारण तत्काल प्रभाव से निलम्बित किया गया है। 

निलम्बित अवधि में इनका मुख्यालय अंक मूक वधिर शाला बाधराज रखा गया है। इसी तरह जिला शहरी विकास अभिकरण सागर कार्यालय में पदस्थ सहायक ग्रेड तीन यूनिस खान को अनावश्यक फाइलें रोकने और लोकायुक्त प्रकरण के पालन प्रतिवेदन में बिलम्ब करने के कारण तत्काल प्रभाव से निलम्बित किया गया है। निलम्बित अवधि में इनका मुख्यालय नगर पंचायत बण्डा किया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...