शुक्रवार, 11 जनवरी 2013

समन्वयक अधिकारी संघ का प्रांतीय सम्मेलन

सागर। मध्यप्रदेश पंचायत समन्वयक अधिकारी संघ का प्रांतीय सम्मेलन कम्न्यूनिटी हॉल टीटीनगर भोपाल में आयोजित किया गया। सम्मेलन में राघवजी वित्त मंत्री, पंचायत मंत्री गोपाल भार्गव, रामपाल सिंह, सुदामा सिंह विधायक, मुख्यमंत्री निजी सलाहकार श्री चौबे, निज सचिव संतोष शर्मा उपस्थित थे।

आरपी शुक्ला प्रांताध्यक्ष के नेतृत्व में मप्र के समस्त जिलों से पंचायत समन्वयक अधिकारियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। सागर जिले से दिलीप मेहरा, राजेन्द्र राजौरिया, सत्येन्द्र जैन, बीपी भाराज, उमेश शुक्ला, एसएन गुरु, ऊदल सिंह, सुधीर जेन, विमल जैन, गोविंद असाठी आदि पंचायत समन्वयक अधिकारियों ने उपस्थिति दर्ज कराई। पंचायत मंत्री गोपाल भार्गव का अभिनंदन आरपी शुक्ला, दिलीप मेहरा, राजेन्द्र राजौरिया, सत्येन्द्र जैन, ऊदल सिंह, बीपी भारद्वाज, उमेश शुक्ला, अनेक पंचायत समन्वयक अधिकारियों द्वारा किया गया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...