सागर। संत शिरोमणि परमपूज्य आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज का आज ससंघ जगदलपुर से विहार हो गया है। आचार्य श्री ससंघ विहार करते हुए जगदलपुर से 15 किमी दूर परकनपाल पहुंंचे। जहां रात्रि विश्राम के बाद कल सुबह विहार कर बालिंगा पहुंचेंगे।
जहां पर आचार्य संघ की आहारचर्या होगी। आचार्य श्री बालिंगा से केशकाल, कोंडागांव, धमतरी होते हुए रायपुर पहुंचेंगे। जगदलपुर से रायपुर की दूरी लगभग 3 सौ किलोमीटर है। रायपुर के बाद आचार्य श्री के अमरकंटक पहुंचने की संभावना है।
सागर। गुजरात के गिरनार जी में वंदना के दौरान मुनि श्री प्रबल सागर महाराज पर हुए हमले के विरोध स्वरूप ढाना जैन समाज द्वारा ढाना में मौन जुलूस निकाला और चैकी प्रभारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन सौंपने वालों में रमेशचंद जैन, डॉ. नरेशचंद जैन, माखनलाल जैन, राकेश जैन, डॉ विवेक, शशिकांत, नंदन, प्रदीप, दीपक, अभिषेक, अतुल, अरविंद, सचिन आदि शामिल थे।



कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें