शनिवार, 12 जनवरी 2013

स्वामी विवेकानंद जयंती पर युवा दिवस के रूप में मनाई



सागर। राज्य सरकार के निदेर्शानुसार प्रदेश के अन्य जिलों की तरह सागर जिले में भी स्वामी विवेकानंद जयंती 12 जनवरी को युवा दिवस के रूप में मनाया गया । जिसमें जिले की शैक्षणिक संस्थाओं, पंचायतों, आश्रम व छात्रावासों में सामूहिक सूर्य नमस्कार कार्यक्रम संपन्न हुआ ।


इसी कड़ी में गढ़ाकोटा तहसील मुख्यालय स्थित कृषक स्टेडियम में प्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री गोपाल भार्गव और कलेक्टर योगेन्द्र शर्मा ने स्कूली बच्चों के साथ सूर्य नमस्कार कार्यक्रम में भाग लिया । इसी तरह सागर स्थित शासकीय उत्कृष्टता विद्यालय में सागर विधायक शैलेन्द्र जैन, अपर कलेक्टर पीएस जाटव, एसडीएम रवीन्द्र चौकसे व अन्य जनप्रतिनिधियों और शासकीय अधिकारियों ने सामूहिक सूर्य नमस्कार कार्यक्रम में भाग लिया।

स्वामी विवेकानंद जयंती पर आयोजित सूर्य नमस्कार कार्यक्रम आकाषवाणी द्वारा प्रसारित कार्यक्रम के समयानुसार साथ-साथ आयोजित हुए । इसी क्रम में आयोजन स्थल पर प्रात: 11 बजे सभी भागीदार एकत्रित हुए और प्रात: 11.25 बजे राष्ट्रगीत व वंदेमातरम् का सामूहिक गायन हुआ । इसके पश्चात 11.30 बजे सूर्य नमस्कार एवं प्राणायाम संबंधी 12 योग पर आधारित सूर्य नमस्कार किया गया । सूर्य नमस्कार कार्यक्रम उपरांत सभी ने प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान द्वारा दिए गए संदेश को सुना और आभार व्यक्त करने के साथ 12.30 बजे समारोह समापन हुआ।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...