बुधवार, 16 जनवरी 2013

प्रेस क्लब को भाजपा ने पीटा

बीना।  बीना प्रेस क्लब अध्यक्ष राजकुमार पाराशर द्वारा चयनित पत्रकार एकादश के खिलाड़ियों को अपने निम्रतम प्रदर्शन से लगातार पराजय का सामना करना पड़ रहा है। नववर्ष पर आयोजित मैत्री मैच में पुलिस एकादश ने प्रेस क्लब एकादश को धूल चटा दी थी   वहीं बुधवार को सांसद क्रिकेट ट्रॉफी टूर्नामेंट में आयोजित प्रदर्शन मैच में भाजपा युवा एकादश की टीम ने प्रेस क्लब एकादश के छक्के छुड़ा दिए।

इसके पूर्व सांसद टूर्नामेंट का शुभारंभ भाजपा जिलाध्यक्ष जाहर सिंह ने किया। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ.सुंदर पंथी, पूर्व नपाध्यक्ष महेश राय, शिवकुमार ठाकुर, कड़ोरीलाल यादव, बलराम राय पार्षद, अजय ठाकुर, सुरेन्द्र गुलाटी, संतोष सिंह ठाकुर आदि की मौजूदगी में क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन किया गया। पहले दिन प्रदर्शन मैच प्रेस क्लब एकादश एवं भाजपा युवा एकादश के बीच खेला गया जिसमें निर्धारित 12 ओवरों में पहले खेलते हुए भाजपा एकादश ने 3 विकेट खोकर 106 रन बनाए जबाव में शुरूआती बल्लेबाजों कप्तान अज्जू राय एवं बाजपेयी ने पारी की ठोस शुरूआत की और दोनों ने मिलकर पहले विकेट की साझेदारी में 34 रन जोड़ लिए। 

किंतु बाद में सभी बल्लेबाज एकएक करके अपने विकेट गंवाते चले गए और प्रेस क्लब एकादश की पूरी टीम 52 रनों पर ढेर हो गई। मैन आॅफ दी मैच का पुरस्कार वनी को दिया गया। इन्होनें भाजपा युवा एकादश की ओर से 42 रन बनाए और 2 विकेट लिए। साहबसिंह राजपूत एवं राजेश जैन को सर्वश्रेष्ठ कामेंट्री के लिए पुरस्कृत किया गया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...