गुरुवार, 24 जनवरी 2013

मोबाइल पर आ रहे सट्टे के शुभ अंक के आफर

राहतगढ़। हैलो! क्या आपको सट्टे का शुभ अंक चाहिये? हॉं, तो आप पहले अकाउंट में निर्धारित राशि जमा कीजिये। उसके बाद आपको सट्टे में खुलने वाला शुभ अंक दे दिया जायेगा। ऐसे ही फोन कॉल आजकल मोबाइल धारकों के मोबाइलों पर आ रहे हैं।

इतना ही नहीं अंक न खुलने पर आपके पैसे तीन दिन में वापिस किये जाने की बात भी की जाती है।  ऐसी ही लालच में अनेक लोग पड़ जाते हैं, और अपनी गाढ़ी कमाई से हाथ धो बैठते हैं। ऐसा ही मामला विगत सोमवार को सामने आया जब नगर के अधिवक्ता ऋषभ ओसवाल ने बताया कि उनके मोबाइल पर एक अपरिचित नंबर 07489913736 से कॉल आया जिसमें सामने वाले ने प्रश्न किया कि क्या आपको सट्टे का शुभ अंक चाहिये? अगर आप तैयार हों तो बताऐं? 

जिस पर उनके द्वारा पूछा कि आप कौन और कहॉं से बोल रहे हैं तो उसने कहा कि अगर शुभ अंक चाहिये तो हॉं करो, नहीं तो फोन काटो। क्षेत्र के कई मोबाइल धारकों को ऐसे आॅफर वाले कॉल आये दिन आ रहे हैं। ऐसे कॉल नगर में चर्चा का विषय बने हुये हैं और प्रशासन को इसकी भनक तक नहीं है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...