बीना। स्कूली बच्चों के लिये चलाया जा रहे मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता दिनों दिन गिरती जा रही है। मंगलवार को जनपद अध्यक्ष इंदरसिंह ठाकुर ने प्राथमिक शाला चमारी का निरीक्षण किया जिसमें गड़बड़ी पाई गई। मध्यान्ह भोजन में बच्चों को सिर्फ खीर पूड़ी ही दी गई थी।
सब्जी नहीं बनाई गई। स्वादिष्ट खीर की जगह बच्चों को बिना दूध की खीर परोसी गई थी। भोजन की गुणवत्ता ठीक नहीं पाई गई। समूह द्वारा बच्चों को बर्तन उपलब्ध नहीं कराये जाते जिससे बच्चे घर से बर्तन लाने मजबूर हैं। जनपद अध्यक्ष श्री ठाकुर ने पंचनामा कार्रवाई की। निरीक्षण के दौरान मोहनलाल, सुखलाल, नाथूराम, आशाराम, रामचरण यादव, शिक्षकीय स्टाफ सहित अन्य लोग मौजूद थे।



कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें